मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

​​​​​​​राज्यपाल सुश्री उइके से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने की मुलाकात

रायपुर, 19 फरवरी 2022

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ रायपुर के महासचिव डॉ. पी.के. संगगोड़े के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमण्डल से कृषि विश्वविद्यालय के समसामयिक विषयों व गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर गतिरोध से नहीं बल्कि समन्वय से पहल की जानी चाहिए। शिक्षक संघ ने गत दिनों में निर्मित हुई अप्रिय स्थिति के लिए खेद जताया तथा इसकी पुनरावृत्ति न होने की बात कही। संघ ने विश्वविद्यालय एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़े समस्याओं से अवगत कराया।इस अवसर पर डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. जी.पी. बंजारा और डॉ. हेमंत देवांगन उपस्थित थे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!