जिला मुंगेली,,,,राजपूत क्षत्रिय समाज तखतपुर–मुंगेली परिक्षेत्र द्वारा होली मिलन समारोह

पदमराज सिंह,,,,,तखतपुर/मुंगेली। राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्र. 3738 द्वारा समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भव्य होली मिलन समारोह एवं रंगोत्सव का आयोजन किया गया।दिनांक 07 मार्च को महाराणा प्रताप भवन, ग्राम कोदवाबानी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई शुभकामनाएं दीं तथा समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मान. श्रीकांत पाण्डेय (अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली) अति विशिष्ट अतिथि श्री दारा सिंह राजपूत जी (केंद्रीय अध्यक्ष ) अध्यक्षता श्री नर्मदा सिंह राजपूत जी (क्षेत्रीय अध्यक्ष तखतपुर मुंगेली परिक्षेत्र )गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ सिंह राजपूत श्री लखन सिंह राजपूत (केंद्रीय महासचिव) केन्द्रीय प्रवक्ता श्री जलेश्वर सिंह राजपूत) श्री मनोज सिंह राजपूत (क्षेत्रीय अध्यक्ष थान खमरिया) श्री मनहरण सिंह राजपूत,श्री हुकुम सिंह, महेश सिंह,दिलीप सिंह राजपूत (क्षेत्रीय अध्यक्ष कवर्धा) श्री पवन पांडेय(जनपद सभापति)श्री परमेश्वर सिंह राजपूत (जिला पंचायत सभापति) श्री संतु सिंह श्री कैलाश सिंह क्षत्री सोन सिंह राजपूत महेंद्र सिंह, रोहित सिंह, मनमोहन सिंह,नरेंद्र सिंह, डॉ.सुरेश सिंह,दानी सिंह, रोहित सिंह, अरविन्द सिंह राजपूत, पंकज सिंह,कोमल सिंह ठाकुर (पार्षद) रवि सिंह ठाकुर (केंद्रीय मिडिया प्रभारी)सहित समाज के केंद्रीय क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं ईकाई अध्यक्ष सही बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों संजोही लोककलां मंच कोटा बिलासपुर की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें लोकगीत, फाग गीत एवं पारंपरिक होली गीतों ने सभी को आनंदित किया।
उक्त जानकारी निर्वतमान केन्द्रीय मीडिया प्रभारी व पूर्व इकाई अध्यक्ष अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।


