कवर्धामध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम आयोजन

बोड़ला – शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के तहत “आदिवासी जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान” विषय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्टजन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे
सीताराम धुर्वे (सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक)

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे  संग्राम सिंह धुर्वे (थाना प्रभारी, कुई–कुकदूर)

कार्यक्रम की अध्यक्षता  नरेश चंद्रवंशी, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे—

तुलस धुर्वे (अध्यक्ष, राजगोंड समाज भोरमदेव केंद्र)
चैनसिंह खुसरो (उपाध्यक्ष, राजगोंड समाज भोरमदेव केंद्र)
प्रतापसिंह धुर्वे (सामाजिक कार्यकर्ता, राजगोंड समाज)
विदेशी राम धुर्वे (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष)
रूप सिंह धुर्वे (जिला पंचायत सदस्य)
मोहन धुर्वे (मंडल अध्यक्ष, भाजपा)
साथ ही जनभागीदारी समिति के माननीय सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नरेश चंद्रवंशी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय के ऐतिहासिक एवं सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता सीताराम धुर्वे ने छात्रों को संबोधित करते हुए विदेशी संस्कृति के अंधानुकरण से बचने और छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपराओं को अक्षुण्ण रखने पर जोर दिया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय क्रांतिकारियों के संघर्ष और योगदान की जानकारी साझा कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि विदेशी राम धुर्वे ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं, कला, संस्कृति एवं राज्य के विकास में जनजातीय समुदाय की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार पाठक ने भी जनजातीय समाज के ऐतिहासिक महत्व और उनके बहुआयामी योगदान पर अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि संग्राम सिंह धुर्वे ने अपने जीवन संघर्षों एवं अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मकता और निरंतर प्रयास की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिताएँ एवं पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के दौरान निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया—

छत्तीसगढ़ी जनजाति पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता
वेशभूषा प्रतियोगिता
कोलाज निर्माण प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल, कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंच संचालन वसुमित्र शुक्ला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन योगेश ध्रुव (सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य) ने किया।
अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!