कवर्धा

कबीरधाम,,,,,,भोरमदेव तालाब के पास जंगली सुअर के शिकार के संकेत, वन विभाग ने की कार्रवाई,,,,

भोरमदेव तालाब के पास जंगली सुअर के शिकार के संकेत, वन विभाग ने की कार्रवाईकवर्धा, 9 फरवरी 2026। भोरमदेव स्थित तालाब के समीप जंगली सुअर के शिकार से संबंधित संदिग्ध निशान मिलने पर वन विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग को 7 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि भोरमदेव तालाब के पास शिकार के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और राजानवागांव वृत्त के दियाबार परिसर के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 67 अंतर्गत क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन विभाग ने बताया निरीक्षण के दौरान घटनास्थल पर प्रथम दृष्टया जंगली सुअर के बाल प्रतीत होने वाला नमूना, पास में लकड़ी का एक खूंटा तथा लगभग 200 ग्राम जी.आई. तार बरामद किया गया। बरामद सामग्री को नियमानुसार जप्त कर पी.ओ.आर. क्रमांक 21616/10 दिनांक 07 फरवरी 2026 जारी किया गया है। प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी संभावित आरोपियों का पता लगाने का कार्य किया जा रहा है। जप्त किए गए बाल के नमूने को परीक्षण के लिए वन्यजीव फॉरेंसिक एवं स्वास्थ्य केंद्र, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) भेजा जाएगा। परीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!