Blog

Ensnews.in,,,,,,पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, थोड़ी देर में एम्स जारी करेगा हेल्थ बुलेटिन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो  गया है। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है। एम्स प्रशासन और उनके परिवार वालों से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच प्रियंका गांधी एम्स पहुंच चुकी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फेसबुक पोस्ट लिखकर उनके निधन की पुष्टि कर दी है। एम्स थोड़ी देर में हेल्थ बुलेटिन जारी करने वाला है। तो वहीं दूसरी तरफ जेपी नड्डा के भी एम्स पहुंचने की खबर है। कांग्रेस ने अपने कल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राहुल गांधी दिल्ली लौट रहे हैं। एम्स की आधिकारिक बुलेटिन आने के बाद खबर अपडेट कर दी जाएगी।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!