Blog

जिला मुंगेली,,,,,,धान खरीदी: 82 हजार से अधिक किसानों को 854 करोड़ रूपए का हुआ भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में अब तक 39 लाख 43 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें 21 लाख 13 हजार 210 क्विंटल मोटा, 7972 क्विंटल पतला और 18 लाख 22 हजार 784 क्विंटल सरना धान शामिल है।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि उपार्जन केन्द्रों से अब तक 19 लाख 28 हजार क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है, जो लगातार जारी है। धान खरीदी के एवज में 82 हजार 664 किसानों को 854 करोड़ 42 लाख 64 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर के निर्देशानुसार नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है और अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान के सुरक्षित रखरखाव एवं उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!