कवर्धा

जिला मुंगेली,,,,क्षत्रिय करणी सेना अरविन्द सिंह राजपूत जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत

पदमराज सिंह,,,,,क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए विभिन्न राज्यों के जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति व सामाजिक कार्य, समाज सेवा और संगठन के विस्तार के लिए सक्रिय रूप से सहमति जताया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसंसा पर प्रदेश संरक्षक रोहन सिंह ठाकुर, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में अरविन्द सिंह राजपूत को जिला मीडिया प्रभारी मुंगेली जिले के रूप में मनोनीत किया गया।
क्षत्रिय करणी सेना जिला मीडिया प्रभारी मुंगेली (छ.ग.) के रूप में मिले इस सम्मान को अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि मैं केवल पद नहीं बल्कि सेवा संघर्ष और उत्तरदायित्व के रूप में स्वीकार करता हूँ।
मैं संकल्प लेता हूँ कि इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ करूँगा तथा संगठन की मजबूती और समाजहित के लिए निरंतर कार्यरत रहूँगा
उन्होंने सभी वरिष्ठों, साथियों और शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए क्षत्रिय समाज द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हृदय से आभार जताया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!