कबीरधाम,,,,,,कवर्धा विकासखंड के लिए 16 सितंबर को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कवर्धा, 11 सितम्बर 2024। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत महिला खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए 09 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर-35 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मी., 400 मी. दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग रस्साकसी को सम्मिलित किया गया है।
प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। उन्हांनें बताया कि कवर्धा विकासखंड स्तर पर 13 सितंबर को कवर्धा के आउटडोर स्टेडियम में किया जाना था। अपरिहार्य कारण से तिथि में परिवर्तन मर 16 सितंबर को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आऊटडोर स्टेडियम मैदान कवर्धा में किया जाएगा।