कवर्धा

कबीरधाम,,,,,होली पर्व को देखते हुए कबीरधाम पुलिस का जिला स्तरीय फ्लैग मार्च

जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर, अपराधी किस्म के तत्वों को कड़ी चेतावनी

हुड़दंग, हुल्लड़बाजी, मारपीट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही तय

प्रत्येक थाना में अतिरिक्त बल की तैनाती एवं 2-2 अतिरिक्त पेट्रोलिंग वाहन तैनात

पदमराज सिंह,,,,पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) महोदय के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 01/03/2026 को कबीरधाम जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान कबीरधाम पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ बाजार चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च करते हुए नजर आए। पुलिस बल की सशक्त मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ तथा असामाजिक तत्वों एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में स्पष्ट संदेश गया कि जिले में कानून का राज है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक थाना एवं चौकी में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में 2-2 अतिरिक्त पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं, ताकि संवेदनशील इलाकों, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार गश्त कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस द्वारा सार्वजनिक रूप से यह संदेश दिया गया कि होली के नाम पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाना, छेड़छाड़, मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, वाद-विवाद, गाली-गलौज, तीन सवारी चलाना, तेज व बेतरतीब वाहन चलाना तथा शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन चलाना करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर मौके पर ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा आवश्यक होने पर गिरफ्तारी भी की जाएगी।

अपराधी किस्म के तत्वों एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान यदि किसी भी प्रकार से शांति भंग करने, डर का माहौल बनाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में लगातार पेट्रोलिंग, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, नाकाबंदी एवं चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे होली का पर्व शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अपराधी गतिविधि या शांति भंग करने वाले तत्व की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी अथवा डायल 112 पर दें। कबीरधाम पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!