कवर्धा

जिला क़बीरधाम,,,,,सखी वन स्टॉप सेंटर भर्ती– पात्र-अपात्र सूची जारी, 9 अप्रैल तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कवर्धा, 4 अप्रैल 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र, अपात्र एवं अमान्य आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर 9 अप्रैल 2026 तक दिया गया है।
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कबीरधाम द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर में केन्द्र प्रशासक, साईको सोशल काउंसलर एवं कार्यालय सहायक पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रथम स्कूटनी के पश्चात पात्र/अपात्र/अमान्य आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पैरा मेडिकल कार्मिक पद के लिए संशोधित सूची भी प्रकाशित की गई है। उक्त सूचियों के संबंध में दावा-आपत्ति आमंत्रित करने की सूचना जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.kawardha.gov.in पर अपलोड की गई है। वहीं केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक एवं सुरक्षा गार्ड पदों के लिए पूर्व में 28 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय समिति द्वारा निराकरण कर लिया गया है। निराकरण उपरांत इन पदों की अनंतिम पात्र/अपात्र सूची भी वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित की गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता या अपात्रता को लेकर कोई आपत्ति है, वे 9 अप्रैल 2026, गुरुवार शाम 5:30 बजे तक अपना दावा-आपत्ति रजिस्टर्ड डाक, ई-मेल (dwcdkawardha@gmail.com) या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति के दौरान नए दस्तावेज या प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि पूर्व में जमा दस्तावेजों की पुष्टि हेतु अतिरिक्त प्रमाण प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिन पर चयन समिति द्वारा विचार किया जाएगा। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!