कवर्धा

जिला कबीरधाम,,,,,होली पर्व पर कबीरधाम पुलिस सतर्क, बाजारों में सघन निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान

पदमराज सिंह ठाकुर कबीरधाम

त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने कबीरधाम पुलिस की अपील

होली पर्व के मद्देनज़र शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले में विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजार व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने, सुनसान क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में आज एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला तथा थाना प्रभारी कोतवाली योगेश कश्यप द्वारा पुलिस जवानों के साथ कवर्धा शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण एवं सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख बाजार, मछली बाजार, बस स्टैंड, रेवाबांध तालाब, गांधी मैदान सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु समझाइश दी गई।

चेकिंग के दौरान विभिन्न दुकानों में चिलम की बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा मौके पर ही चिलम को नष्ट कराया गया। दुकानदारों को भविष्य में ऐसे सामान की बिक्री न करने की सख्त हिदायत दी गई। अवैध शराब बिक्री एवं असामाजिक गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।कबीरधाम पुलिस द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

एसडीओपी कवर्धा आशीष शुक्ला ने बताया कि होली पर्व के दौरान पुलिस की विशेष टीम द्वारा सतत गश्त, वाहन चेकिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी कोतवाली योगेश कश्यप ने बताया कि बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाने में दें।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!