छत्तीसगढ़,,,,सरपंच से लेकर जिला अध्यक्ष तक का सफर

आनंद यादव बने भाजपा जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार
भाजपा की दिल्ली से प्राप्त जिला अध्यक्षों की सूची में आगामी पंचायत निकाय चुनाव से पहले संगठन के चुनाव में जाति गत एवं राजनैतिक समीकरण को साधने का प्रयास किया गया है ग्राम पंचायत हथबंध के दो बार के सरपंच तथा हथबंध से जनपद सदस्य के साथ ही सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके साथ ही पूर्व सांसद वर्तमान विधायक सुनील सोनी रायपुर ग्रामीण के बलौदा बाजार प्रतिनिधि आनंद यादव को जिला बलौदा बाजार कार्यालय में संगठन प्रवेक्षक पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बांधी ने सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेताओं के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में आनन्द यादव के नाम की घोषणा की तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा,कृष्ण कुमार बांधी,गौरी शंकर अग्रवाल ने उन्हें जिला अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा विगत 25 वर्षों से भाजपा संगठन के विभिन्न अभियान में सक्रिय कुशल परिश्रमी कार्यकर्ता आनंद यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है उनके नियुक्ति से बलौदा बाजार भाटापारा, सिमगा, हथबंध, सुहेला, में ग्रामीणों में खुशी की लहर बनी ग्राम हथबंध में जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके आगमन पर बाजे गाजे आतिश बाजी के साथ स्वागत किया गया
उपरोक्त अवसर पर ,केजू बघेल, मंडल अध्यक्ष दौलत पाल,चुन्नी लाल उपाध्याय , करण वर्मा रविन्द्र सोनी, मोहन धिकड़े,रिंकू वर्मा, ईश्वरी मारखंडे धन्ना ,जीतू,नीलेश,गोपी साहू,सहित कार्यकर्ता रहे
आनंद यादव ने कहा यह मेरे लिए गौरव विषय है सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊंचाईयों तक ले जाने का संकल्प लेता हूं।