Blog

छत्तीसगढ़,,,,,,,बारदाना संकट: 50 प्रतिशत बारदाना किसानों से लेने के तुगलकी फरमान पर किसानों में आक्रोश पनपा

व्यापारियों की सरकार सुनो, सरकार व्यापारियों से बारदाना खरीदें और किसानों को उपलब्ध कराए: इंद्रशाह मंडावी

हम किसान व्यापारियों से क्यों बारदाना खरीदें, सरकार खरीकर किसानों को उपलब्ध कराए: इंद्रशाह मंडावी

नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले के सभी 27 धान खरीदी केंद्रों में किसानों के समस्या के समाधान हेतु सरकार को अवगत कराने धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री के दौरान किसानों हेतु समुचित व्यवस्था, बारदाना की कमी पर समुचित व्यवस्था तथा समर्थन मूल्य सहित एक मुश्त राशि एवं 3217 रुपए में धान खरीदी हेतु समस्त केंद्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी होने का केवल ढोंग करती है। यहां सरकार के गलत नीति के कारण बारदाना के लिए किसान पहले औने पौने दाम में व्यापारियों को धान बेच रही है फिर उसी राशि का अधिक दर में बारदाना खरीद रही है। सरकार किसानों के ऊपर आर्थिक भार का बोझ डालने का कार्य कर रही है।

विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में विधायक ने किया दौरा किसानों के समस्याओं से हुए अवगत

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने धान खरीदी केंद्र मटेवा, गोटाटोला, खरदी, पुत्तरगोंदी कला तथा मोहला में किसानों को संबोधित किया। विधायक ने कहा कि सरकार पूरी खरीदी के दौरान बारदाना देने की बात कही थी परंतु धान खरीदी के शुरुआत में ही किसानों को ठगना शुरू कर चुकी है। व्यापारियों के दुकानों के सामने हजारों की संख्या में बारदाना बेचने के लिए पड़ा है और सरकार किसानों को केवल 50 प्रतिशत उपलब्ध करा पा रही है। किसान तो बोरा नहीं उपजा सकता है अब सरकार बताए हम सब किसान व्यापारियों से क्यों बारदाना खरीदें, सरकार व्यापारियों से खरीदें एवं किसान साथियों को पूरे धान खरीदी में शतप्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराए। व्यापारियों की भाजपा सरकार किसानों को शुरू से दबाने का कार्य कर रही है। सरकार ने शुरू में तो सबको बोरा दिया है और अब बचे किसानों को 50 प्रतिशत स्वयं लाने का फरमान जारी कर किसानों के साथ भेदभाव कर रहा है जो अनुचित है। कांग्रेस पार्टी आखिरी दम तक किसानों के हित में कार्य करेगी।

व्यापारी हितैषी भाजपा सरकार का कारनामा उजागर

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवानंद कौशिक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल खोखले दावे के दम पर सरकार बनाई है। सरकार बने 10 महीने बीत पाए है और किसानों के साथ अन्याय शुरू हो गया है। किसानों को 50 प्रतिशत स्वयं के बरदाना से धान बेचने का तुगलकी फरमान ग्राम पंचायतों में कोटवार मुनियादी के माध्यम से कराया जा रहा है। ये सोचने वाली बात है जब सरकार स्वयं किसानों को बारदाना उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो किसान कहा से आर्थिक बोझ वहन कर पाएगा।
जिस कार्य को सरकार को करना चाहिए उसे किसानों के सिर में खपेल रही है। सरकार का किसानों के प्रति दमनपूर्व रवैया भाजपा के व्यापारी उद्योगपति हितैषी चेहरे को बेनकाब करता है। किसान साथी मजबूरीवश व्यापारियों के चंगुल में फंसकर खरीदी करेंगे और भाजपा सरकार में किसानों का अहित होगा एवं व्यापारी अपना चांदी काटेंगे।

3100 रुपया में धान खरीदी का हवाला देकर किसानों को ठग रही सरकार

विधायक मंडावी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार 3100 रुपया में धान खरीदी तथा एक मुश्त राशि वितरण का दावा करती रही है किन्तु किसानों को ठग रही है। भूपेश बघेल की सरकार में कांग्रेस पार्टी ने वादा नुसार 2500 रुपए में धान खरीदी किया साथ ही समर्थन मुख्य बढ़ने पर 2640 एवं 2660 रुपए धान का खरीदी किया गया है इसलिए सरकार को 3217 रुपए में धान खरीदी करना चाहिए। भाजपा की सरकार ने 72 घंटे में उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की मियाद को भी घटा दिया है। कुल मिलाकर भाजपा की सरकार किसानों का धान खरीदना नहीं चाहती है।

कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

विधायक ने उपार्जन केंद्रों में बारदाना की कमी पर कलेक्टर से दूरभाष में जानकारी लिया तथा व्यापारियों के पास खुले में हजारों गठान बारदाना के संबंध में चर्चा किया जिस पर कलेक्टर ने तुरंत नोटिस जारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आखिर में मोहला धान खरीदी एवं उपार्जन केंद्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला डॉक्टर हेमेंद्र भूआर्य को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय जैन, नोहरू कुमेटी, कुमार कोरेटी, जवाहर बोगा, भूषण तिवारी, नूर खान, दिलीप सिगने, दिनेश साहू, अय्यूब खान, लता साव, ग़मिता लोनहारे, अजय राजपूत, दीपिका राजपूत, विष्णु पिस्दा, अगनू राम कुमेटी, शंकर गजेंद्र, इंद्राशन पिस्दा, सुरेश कोसमा, सईदा खान, मन्नू राणा, केके देशमुख, बालचंद कोरेटी, दिनेश शाह मंडावी, विनोद डहरिया, बलराम मंडावी, अनीता कोर्राम, ललित ठाकुर, नरेश बोगा, टूमन यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान साथी उपस्थित रहे।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!