छत्तीसगढ़,,,,,भाजपा नेता राजु कुरैशी ने जताया मतदाताओं आभार कहा – जनता ने लोकतंत्र के महापर्व मे बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया

जिला मोहला, मानपुर, अं चौकी भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन (राजु) कुरैशी ने नगरपंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चौकी के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।राजु कुरैशी ने कहा कि ये अं चौकी के नवनिर्माण और भविष्य का चुनाव है।उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों निरंतर बिना थके बिना रुके एक एक वोट से अं चौकी नगरपंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत कड़ी मेहनत किया है।मतदाताओं ने इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में मतदान किया।मतदान, लोकतंत्र की आत्मा है और लोकतंत्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान की प्रकिया में लगे ज़िला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों,कर्मचारियों,पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों,मीडिया प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया।