जिला मुंगेली,,,,भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

पदमराज सिंह,,,,,,मुंगेली/ 27 अप्रैल 2025 रविवार को भाजपा ग्रामीण मण्डल के बूथ संख्या 185 मदनपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनामिका श्रीवास सहित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुनी। वहीं कोदवाबानी बूथ संख्या 164 में भाजपा नेता व भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने अपने निवास पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” के 121 वीं एपिसोड कार्यक्रम को देखा व सुना।
इस अवसर पर अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पूरे देश को एक स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंक के खिलाफ सरकार कोई समझौता नहीं करती। आगे उन्होंने कहा गर्व है कि आज भारत एकजुट है और पूरी मजबूती से आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। जो यह राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और शांति के लिए हमारा साझा संकल्प है।
