Blog

जिला मुंगेली,,,,,,भाजपा अधिकृत प्रत्याशी श्रीकांत पाण्डेय को जिला पंचायत सदस्य बनाएं, विकास की गारंटी मेरी: अरविन्द सिंह राजपूत

पदमराज सिंह,,,,,मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 दशरंगपुर से श्रीकांत पाण्डेय प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के दावेदार रहे अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा ने यहां दशरंगपुर के लिए अच्छा विजन रखने वाले श्रीकांत पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया है। आप लोगों ने जिस तरह विधानसभा, लोकसभा राज्य और केंद्र में मोदी की सरकार बनाई है, उसी तरह यहां भाजपा की पांचवें इंजन की सेवक बनाएं। तभी क्षेत्र के विकास को गति मिल सकती है।
भाजपा नेता व जनसेवक अरविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उसी प्रकार केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अजेययोद्धा एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुन्नूलाल मोहले के अथक प्रयास से क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद मिला तो जिले का पलायन रोकना प्राथमिकता होगी और जनकल्याण के क्षेत्र में एक-एक वादे को पूरा किया जाएगा।
राजपूत ने क्षेत्रवासियों से गांव गांव जनसपंर्क भी किया है, उन्होंने कहा कि आप यहां से जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं, विकास की गारंटी मैं देता हूं।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!