कवर्धा

क़बीरधाम,,,,युवाओं को बताया मतदान का महत्व, लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित

‘विकसित भारत युवा संवाद’ के तहत पंडरिया में ‘अपने वोट को जानें’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने युवाओं से किया संवाद

कवर्धा, 5 नवंबर 2026। मेरा युवा भारत, कवर्धा द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय, पंडरिया में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के अंतर्गत ‘अपने वोट को जानें’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने युवाओं से संवाद कर लोकतंत्र में मतदान के महत्व, मताधिकार के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में यूथ आइकॉन सुश्री अदिति मिश्रा ने युवाओं को मताधिकार, मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अपने मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला कुर्रे, अध्यक्ष श्री रवीश सिंह ठाकुर, जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री विशाल शर्मा सहित श्री चंद्रकुमार सोनी, श्री कल्याण सोनी एवं श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मधुसूदन राजपूत ने की।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्री चंद्रहास सिंह राजपूत, प्राध्यापकगण तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित रजक एवं रुद्रचरण यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!