कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,,ग्राम किसुनगढ़ में नाली की साफ-सफाई एवं मिट्टी खुदाई के दौरान मिला अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।

ग्राम किसुनगढ़ में नाली की साफ-सफाई एवं मिट्टी खुदाई के दौरान मिला अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।

थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम किसुनगढ़ में दिनांक 25.10.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे गांव के आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर कच्ची नाली की साफ-सफाई एवं मिट्टी की खुदाई के दौरान एक अज्ञात मानव के सिर का पुराना कंकाल मिला। उक्त कंकाल बिरेंद्र चन्द्राकर के खेत के पास नाली में पड़ा हुआ था, जिस पर मिट्टी लगी हुई थी।

घटना की सूचना मिलने पर रोहित टंडन, निवासी ग्राम किसुनगढ़ द्वारा ग्रामवासियों के साथ मौके पर उपस्थित होकर पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामवासियों द्वारा कंकाल के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताया गया।

थाना पंडरिया पुलिस द्वारा मामले में धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल मानव सिर के कंकाल की पहचान एवं मृत्यु के कारण के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!