कवर्धा

क़बीरधाम,,,,नशे के खिलाफ वनांचल में पुलिस का अभियान, ग्राम समनापुर में थाना झलमला एवं थाना रेंगाखार पुलिस टीम की संयुक्त नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।

नशे के खिलाफ वनांचल में पुलिस का अभियान, ग्राम समनापुर में थाना झलमला एवं थाना रेंगाखार पुलिस टीम की संयुक्त नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।

नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आमजन को सहयोग करने की गई अपील।

कबीरधाम पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से वनांचल क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना झलमला क्षेत्र के ग्राम समनापुर में थाना झलमला एवं थाना रेंगाखार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नशामुक्ति अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना रेंगाखार प्रभारी निरीक्षक श्री अरविंद साहू एवं थाना झलमला प्रभारी निरीक्षक श्री आशिष कंसारी सहित पुलिस टीम ने ग्रामवासियों से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। नशे के कारण आर्थिक एवं पारिवारिक परेशानियां बढ़ने के साथ अपराध एवं अन्य सामाजिक समस्याओं को भी बढ़ावा मिल सकता है। इसलिए नशे से दूरी बनाना स्वयं, परिवार और समाज के हित में आवश्यक है।

थाना प्रभारियों द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके, साथ ही, आपराधिक प्रवृत्ति में संलिप्त असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी गई है कि यदि क्षेत्र के शांत माहौल को बिगाड़ने का प्रयत्न किया गया तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के विरुद्ध पुलिस के साथ मिलकर जनभागीदारी बढ़ाने और अपने गांव को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!