कवर्धा

क़बीरधाम,,,,,जर्जर भवन नहीं हटाया तो मकान मालिक स्वयं होंगे जिम्मेदार, नगर पालिका ने दी सख्त चेतावनी

नगर पालिका टीम ने जर्जर भवनों का निरीक्षण

कवर्धा। नगर पालिका टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जर्जर एवं पुराने भवनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है जो अपनी पुरानी एवं कमजोर संरचना के कारण नागरिकों के लिए खतरा बन सकते हैं। खतरा होने वाले शहर के सभी शासकीय एवं निजी भवनों का सर्वे किया किया जाकर नोटिस देने की तैयारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में ऐसे भवन जो जर्जर व पुराने हो चुके है जिसका निरीक्षण नगर पालिका टीम द्वारा किया गया है निरीक्षण के दौरान कई भवनों की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। टीम द्वारा भवनों की दीवार, छत, संरचना एवं अन्य हिस्सों की स्थिति का मौके पर जायजा लिया गया। वर्षों पुराने होने के कारण कुछ भवनों की संरचना काफी कमजोर हो चुकी है, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक है।
जर्जर भवनों के मालिकों को तत्काल हटाने के निर्देश
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि नगर पालिका उपअभियंता शिवकुमार कुमार गर्ग, राजेश पाथर, राजस्व टीम बद्री राम साहू, लियाकत अली, चंद्रिका सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सुनील कुर्रे द्वारा जर्जर भवनों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मकान मालिकों को मौके पर ही निर्देशित किया गया कि वे अपने जर्जर एवं खतरनाक भवनों को तत्काल डिस्मेंटल कर हटाने की कार्रवाई करें। साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद उसे नहीं हटाया जाता है और भविष्य में उसके कारण किसी प्रकार की दुर्घटना, जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक की स्वयं की होगी। उन्होनें बताया कि पुराने, क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों का सर्वे कर खतरनाक भवनों को चिन्हांकित किया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों एवं व्यावसायिक परिसरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू के निर्देशन में नगर पालिका द्वारा शहर में ऐसे सभी जर्जर एवं खतरनाक भवनों को चिन्हित किया गया है। उन्होनें बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि न हो, इसके लिए भवन मालिकों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं तथा निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने कवर्धावासियों से अपील की है कि अपने आसपास के जर्जर भवनों की सूचना नगर पालिका कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या उप अभियंता, राजस्व विभाग में सूचना दे सकते है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!