कवर्धा

जिला क़बीरधाम,,,,कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए

कवर्धा, 07 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सहसपुर लोहारा क्षेत्र में डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वे का कार्य शीघ्र एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान का डिजिटल क्रॉप सर्वे छूटना नहीं चाहिए, ताकि किसानों की फसल संबंधी जानकारी सही रूप से दर्ज हो सके और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम श्रीमती शिल्पा देवांगन उपस्थित थे।
कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान खेतों का भी जायजा लिया। एक खेत में स्कूल के समीप झटका तार लगाए जाने की जानकारी सामने आने पर उन्होंने संबंधित किसान को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यालय के आसपास ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न हो। कलेक्टर ने राजस्व अमले को डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी का कार्य गंभीरता और सावधानीपूर्वक पूरा करने, साथ ही सर्वे के दौरान सामने आने वाली अन्य आवश्यक बातों पर भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!