कवर्धा

जिला क़बीरधाम,,,,,राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को आउटडोर स्टेडियम कवर्धा में होगा आयोजन,,,,,

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को आउटडोर स्टेडियम कवर्धा में होगा आयोजनकवर्धा, 24 अगस्त 2026। स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09 बजे होगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में खेल गतिविधियों एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीगण एवं खिलाड़ियों सहित जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!