कवर्धाक्राइम

क़बीरधाम,,,,,अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या को फांसी का रूप देने वाले ससुर-दामाद गिरफ्तार

मारपीट के बाद साड़ी से गला कसकर की हत्या, साक्ष्य छिपाने शव को फांसी पर लटकाया

थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम बिजोराटोला में प्रेमसिंह बैगा की फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू की गई। घटनास्थल निरीक्षण एवं शव पंचनामा के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई।

जांच में सामने आया कि दिनांक 08.08.2026 को ग्राम कांदावानी निवासी छत्तर सिंह बैगा अपने दामाद चैतराम बैगा के साथ बैगाई-गुनियाई एवं झाड़-फूंक के लिए ग्राम बिजोराटोला पहुंचा था। दोनों ने प्रेमसिंह बैगा के साथ शराब का सेवन किया। इसी दौरान बैगाई-गुनियाई की बात को लेकर विवाद एवं झूमाझटकी हुई, जिसमें छत्तर सिंह एवं चैतराम ने मिलकर प्रेमसिंह के साथ मारपीट की तथा साड़ी से उसका गला कसकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को उसी के घर के म्यार में साड़ी से फांसी पर लटका दिया।

जांच में प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी छत्तर सिंह बैगा पिता पदम सिंह बैगा उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कांदावानी एवं चैतराम बैगा पिता बुद्धसिंह बैगा उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बिजोराटोला कांदावानी के विरुद्ध थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को दिनांक 13.08.2026 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की बात स्वीकार की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम का योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, उनि. गोविंद चन्द्रवंशी, सउनि. शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक हिरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षक कृष्णकुमार धुर्वे, संदीप पाण्डेय, दूजराम सिन्द्राम, सुनील नायक, राजू निषाद एवं डीएसएफ आरक्षक शिवचरण यादव का विशेष योगदान रहा।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!