कवर्धा

कबीरधाम,,,,पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा एवं चौकी रणवीरपुर द्वारा अवैध अप्रवासियों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया

पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा एवं चौकी रणवीरपुर द्वारा अवैध अप्रवासियों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सहसपुर लोहारा श्री संजय ध्रुव के नेतृत्व में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से अवैध अप्रवासियों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा एवं चौकी रणवीरपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता पोस्टर एवं पाम्पलेट चस्पा कर आम नागरिकों के बीच वितरित किए गए। अभियान के दौरान नागरिकों को अवैध अप्रवासियों के संबंध में सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

समाधान ऐप के माध्यम से किराएदार सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ़

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा मकान मालिकों एवं आम नागरिकों को “समाधान” मोबाइल ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें अपने किराएदारों का पूर्ण विवरण समाधान ऐप में दर्ज करने तथा किराएदारों से संबंधित आवश्यक जानकारी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मकान मालिकों को समाधान ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया, जिससे किराएदारों का सत्यापन सुनिश्चित हो सके और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

थाना सहसपुर लोहारा एवं चौकी रणवीरपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध अप्रवासी की मौजूदगी की आशंका हो, तो वे तत्काल टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 पर निःशुल्क कॉल कर पुलिस को सूचना दें। यह हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे संचालित है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे जागरूक नागरिक होने का परिचय दें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं। जनसहयोग, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के माध्यम से ही सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!