जिला कबीरधाम,,,,उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रेरणादायी नेतृत्व को सम्मान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर को कबीरधाम पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

पदमराज सिंह ठाकुर क़बीरधाम
कबीरधाम, दिनांक 30 जुलाई 2026। जिला कबीरधाम में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, जिनका स्थानांतरण जिला रायगढ़ तथा डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, जिनकी पदस्थापना सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), पंडरी, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुई है, के सम्मान में दिनांक 29 जुलाई 2026 को न्यू पुलिस लाइन सभागार, कबीरधाम में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्वरी, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, रक्षित निरीक्षक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




