कवर्धा

क़बीरधाम,,,,80774 ग्रामीण परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने दिया सुख, समृद्धि और सम्मान का जीवन

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से ग्रामीणों का जीवन हुआ खुशहाल

कवर्धा 02 जून 2026/ कबीरधाम ज़िले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान का संचार हो रहा है। यह तब होता है जब योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं प्रबंधन से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के जीवन की मूलभूत आवश्यकता रोटी, कपड़ा और मकान सहज उपलब्ध हो और जीवन की गाड़ी अच्छे से आगे बढ़ती रहे। ग्रामीण हितग्राही अपना खुद का घर बनाकर उसमें रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और जीवन की मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति कर रहे हैं। गरीब ग्रामीण परिवारों को उनका अपना पक्का घर मिले इस सोच के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा प्रयास अब साकार होने लगे हैं। जिसकी तस्दीक ग्रामीण क्षेत्र में इसकी तस्दीक पक्के घरों से सहज ही होता है।

उल्लेखनीय है की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अभी तक 100248 घरो के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ। जिसमें से 99652 हितग्राहियों को आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। स्वीकृति के आधार पर 98764 ग्रामीण परिवारो को प्रथम किश्त की राशि, 89372 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि, 76053 हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि और 24698 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त की राशि उनके बैंक खाते में ऑन लाईन डी.बी.टी. के माध्यम से पी.एफ.एम.एस. द्वारा सहायता राशि जारी किया गया। ग्रामीण परिवारों को मिले आर्थिक मदद से अब तक 80774 ग्रामीण परिवारों ने अपना पक्का घर बना लिया है और वो इसमे अपने परिवार सहित खुशी खुशी रहने लगे हैं। शेष 18878 आवासो का निर्माण भी तीव्र गति से हो रहा और जल्द ही इन परिवारों को अपने पक्के घरो के खुशियों की चाबी भी मिल जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक स्वीकृत हुए 100248 आवासो में से उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले में महज विगत 2 वर्षों में कुल 51650 आवास निर्माण का नया लक्ष्य ज़िले को मिला। जो योजना प्रारंभ से लेकर अब तक किसी दो वर्षों में स्वीकृत आवासो की संख्या सर्वाधिक है।इन मे से 50996 आवास की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत आवास के विरूद्ध 50130 हितग्राहियों को प्रथम,41318 हितग्राहियों को द्वितीय एवं 28527 हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि उनके स्वयं के बैंक खाते में ऑन लाईन डी.बी.टी. के माध्यम से पी.एफ.एम.एस. के द्वारा हस्तांरित किया गया। आज दिनांक तक 33657 आवास का निर्माण पूर्ण हुआ है एवं 17339 आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

शासन की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे यही हमारा संकल्प: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
आवास योजना के लाभार्थियों को आजीविका,रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य सतत जारी है। ग्रामीण परिवार सम्मान के साथ पक्के घरों में रह सके और जीवन यापन के लिए उन्हें रोजगार का अवसर मिले इसके लिए गांव में ही पहले से इंतजाम किए गए हैं। हजारों परिवार योजना से लाभान्वित होकर खुशी-खुशी अपना जीवन ज्ञापन कर रहे हैं।

लगातार प्रयास से मिले सुखद परिणाम, हजारों परिवारों को मिला पक्का घर: सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल
हजारों परिवारों के लिए एक साथ आवास का निर्माण करना चुनौती पूर्ण रहा है।निर्माण सामग्रियों की समय पर उपलब्धता और कार्य की गुणवत्ता भी महत्वपूर्ण कारक है। योजना से जुड़े कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन कर निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता रहा है। यही कारण है कि जिले के 80000 से अधिक परिवारों को उनका अपना पक्का घर बनाकर मिल गया। शासन की सभी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए अभिसरण द्वारा प्रयास हो रहा है। बहुत से आवास लाभार्थियों को अनेकों लाभ प्राप्त हो चुके हैं तथा बचे हुए आवास लाभार्थियों को उनकी पात्रता अनुसार अन्य योजनाओं का लाभ भी यथाशीघ्र मिलने लगेगा।

योजनाओं के अभिसरण से सुविधाओं का हुआ विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया। योजनाओं के अभिसरण से रोजगार, खाद्य सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड जैसे मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाया गया। अभिसरण अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।

शौचालय निर्माण– जिले में स्वीकृत 99652 आवास में से 80799 घरों में शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण और मनरेगा के द्वारा पूर्ण कराया गया है।

विद्युत व्यवस्था – आवास योजना के 23474 लाभार्थियों को पंडित दीनदयाल सौभाग्य योजना द्वारा उनके घरों को रौशन किया जा चुका है। तथा अन्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर – जिले के 15102 आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान किया जा चुका है। तथा अन्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था – जल जीवन मिशन के तहत 14957 आवास लाभार्थियों के घरों में पीने एवं अन्य उपयोग हेतु स्वच्छ पानी की आपूर्ति हो रही है और इस योजना से लाभान्वित हो रहे है। तथा अन्य हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।

आवास निर्माण के साथ मनरेगा से मिल रहा काम
इसके अतिरिक्त सभी आवास निर्माण में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा 90 दिनों का रोजगार के साथ वर्तमान में प्रचलित 261 रुपए की मजदूरी मिल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत आयुष्मान कार्ड,खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड एवं अन्य विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जा रहा है।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!