
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल दाऊपारा मुंगेली में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंह राजपू ने विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ आई.पी.यादव को साल, श्रीफल एवं गुलदस्ता देकर स्वस्थ और दीर्घायु रहने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
राजपूत ने अपने भावुक उद्बोधन में कहा कि प्राचार्य डॉ आई पी यादव जी ने अपने सेवाकाल के दौरान वे बहुत ही सरल सहज तथा कर्तव्य निष्ठा, समर्पण तथा कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया। शिक्षा व संस्था के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानीयजनों के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ किया।






