जिला क़बीरधाम,,,, मयारू भौजी 2 में गूंजेगी पायल राजपूत की मधुर आवाज़

कवर्धा की प्रतिभा शाली गायिका पायल राजपूत इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्मो में अपनी मधुर आवाज को लेकर चर्चा में है,,अब उन्होंने सुंदरानी फ़िल्म प्रोडक्शन की बहुचर्चित फ़िल्म मयारू भौजी 2 में अपनी उपलब्धि हासिल की है मोहन सुंदरानी प्रस्तुत फ़िल्म की गीतों में पायल राजपूत ने सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी के सांथ अपनी प्रस्तुति दी हैं ,फ़िल्म 15 मई को रिलीज होने जा रही है, यही इसके गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर दर्शकों का खूब अपनापन और प्यार बटोर रहे हैं कवर्धा की बेटी पायल राजपूत बचपन से ही संगीत की दुनिया और क्षेत्र में विशेष रुचि रखती हैं,उन्होंने अनेक जिला स्तरीय गायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिए हैं,वर्ष 2010 के इंडियन आइडल में आडिशन के लिए चयनित हुई थी,लगतार मेहनत और और संगीत के प्रति समर्पण के चलते आज वह छत्तीसगढ़ी फ़िल्म और एलबम सांग्स में अपनी अलग अलग पहचान बना रही हैं मयारू भौजी 2 में पायल राजपूत द्वारा गाना गाना पायल राजपुर के लिए एक विशेष उपलब्धी माना जा रहा हैं, पायल राजपूत वरिष्ट पत्रकार श्री यशवंत सिंह ठाकुर की सुपुत्री है,जिन्होंने अपनी कला से पूरे क़बीरधाम जिले को गौरान्वित किये हैं






