कवर्धा

क़बीरधाम,,,,सामान्य सभा की बैठक में रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कार्यों की हुई समीक्षा

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

सड़क मरम्मत, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति जैसे विषयों पर जिला पंचायत सदस्यों ने रखी अपनी बातकवर्धा, 29 अप्रैल 2026। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में जिला रोजगार अधिकारी द्वारा सदन को जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन, पोर्टल एवं काॅमन सर्विस सेन्टर के सहायता से शिक्षित युवाओं द्वारा रोजगार हेतु पंजीयन कराया जाता है। वर्तमान में 47897 जीवित पंजीयन होने तथा 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च तक 1820 युवाओं द्वारा पंजीयन कराने की जानकारी दी गई। जिले के युवाओं को रोजगार देने के संबंध में सदन को जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन करना प्रस्तावित किया गया है। जो कि लाईवलीहुड काॅलेज, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वीर सावरकर भवन, हायर सेकेन्डरी स्कूल जैसे स्थानों पर आयोजित होगा। रोजगार मेला हेतु नियोजकों की वास्तविक संख्या एवं मेला स्थल का निर्धारण कर इसकी सूचना पृथक से जारी करने की बात कही गई। सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सदस्य श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे, श्री रामकुमार भट्ट, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे, श्री राज कुमार मेरावी, श्री विरेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया श्रीमती नंदनी राज कुमार साहू एवं विधायक प्रतिनिधि कवर्धा श्री भूखन साहू उपस्थित रहें। सदन को जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी द्वारा भारतीय सेना में अग्नीवीर भर्ती के विषय में बताया गया। कबीरधाम जिले के अधिक से अधिक युवाओं का चयन सुनिश्चित करने के लिए रोजगार कार्यालय द्वारा आवेदन भरने की सुविधा, ऑनलाईन लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। सदन को बताया गया कि वर्ष 2024 में 14 अभ्यर्थी का चयन हुआ है तथा वर्ष 2025 के लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु 35 और शारीरिक परीक्षा की तैयारी हेतु 47 प्रतिभागी प्रतिक्षारत होना बताया गया। सदन में चर्चा के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने सड़क मरम्मत, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, धान का उठाव एवं चना खरीदी से संबंधित विषयों पर अपने क्षेत्र से संबंधित बात रखी। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निराकरण करें। सामान्य सभा की बैठक में उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!