कवर्धा

क़बीरधाम,,,,ज़िले के सभी 471 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल को आयोजित होगा विशेष ग्राम सभा

नवा तारिया आय के जरिया, जनगणना, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

कवर्धा- दिनांक 23/04/2026, जिले के सभी 471 ग्राम पंचायतो मे और उनके आश्रित ग्रामो में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा। ग्राम सभा मे उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा द्वारा ग्रामीणों को संबोधित किया जाएगा।इसके साथ ही ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने संपदा एप्प में परिसंपत्तियों को अपलोड करने, मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण और आजीविका को बढ़ावा देने के लिए नवा तारिया आय के जरिया जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात होगी। इसके साथ ही जनगणना के लिए स्वयं गणना पत्रक भरने एवं इससे संबंधित जानकारियां पर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। ग्राम सभा के आयोजन हेतु कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा द्वारा जिले के सभी ग्राम पंचायतो को पूर्व से निर्देश जारी किए गए है।जारी निर्देश में कहा गया है की ग्राम सभा में गांव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जाए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सभा मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत लखपति दीदियों का सम्मान,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए नवा तरिया आय का जरिया पर ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन कर नय कार्य के लिए सुझाव लिए जाएंगे। स्वच्छता के साथ अन्य विषय पर भी ग्रामीण चर्चा करेंगे।उल्लेखनीय है कि 73वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है।प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।जिले के ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वह अपने ग्राम सभा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

पदमराज ठाकुर

प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Sorry! Could not copy!