जिला मुंगेली,,,,,चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल

लोरमी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए लोरमी की सामाजिक संस्था श्रीराम सेवा समिति द्वारा 22 मार्च को निःशुल्क तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा के माध्यम से शहर की उन 50 महिलाओं को रतनपुर स्थित माँ महामाया के दर्शन कराया गया , जो दूसरों के घरों में बर्तन साफ करने या मजदूरी का कार्य कर अपना जीवन यापन करती हैं। इसके साथ ही समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को भी इस भक्तिमय यात्रा में शामिल किया जिसमें गुनापुर के 30 आदिवासी भाई बहन शामिल हुए
समिति के मुखिया मुकेश जायसवाल ‘मोदी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में भी भोरमदेव, मैहर और रतनपुर की निःशुल्क यात्राएं कराई जा चुकी हैं, किंतु इस बार चैत्र नवरात्रि के विशेष अवसर पर यह आयोजन लोरमी विधायक और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष सहयोग से संभव हो पाया है। समिति ने इस पुनीत कार्य में मिल रहे मार्गदर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर दुर्गेश मनीस अजय समर राजेंद्र सावन दीपक एवं अन्य कार्य कर्ता उपस्थित थे


