Blog

खैरागढ़,,,,,,,,इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आज (26) होगा तानसेन संगीत समारोह

खैरागढ़. तानसेन शताब्दी समारोह के अंतर्गत राष्ट्रीय ‘‘आगाज’’ श्रृंखला के तहत मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार 26 नवंबर को विश्वविद्यालय के परिसर क्र. 02 स्थित नरेन्द्रदेव प्रेक्षागृह में तानसेन संगीत समारोह 2024 का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सत्यनारायण राठौर (आई.ए.एस.) संरक्षक एवं कुलपति इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, श्री शिव शेखर शुक्ल प्रधान सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन, श्री प्रेम कुमार पटेल कुलसचिव इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ व डॉ. लिकेश्वर वर्मा कार्यक्रम संयोजक इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ उपस्थित होंगे। संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि संध्याकालीन संगीत सभाओं के पूर्व दोपहर 12 बजे से तानसेन केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसके बाद शाम 6 बजे पं. भुवनेश कोमकली (देवास) के द्वारा गायन की प्रस्तुति होगी जहां तबला संगत रामेन्द्र सिंह सोलंकी (भोपाल) करेंगे तथा हारमोनियम संगत श्रीकांत पीसे (नागपुर) करेंगे। पं. अरुण एवं आयुष मोरोने (इंदौर) सितार वादन की प्रस्तुति देंगे जिसमें तबला संगत पं. अरविंद आदाज (पुणे) करेंगे। अंत में पं. जयदीप घोष (कोलकाता) के द्वारा सरोद वादन की होगी जिसमें तबला संगत पार्थ सारथी मुखर्जी (भिलाई) करेंगे। ग्वालियर में संगीत सम्राट तानसेन की समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले विश्वप्रसिद्ध तानसेन संगीत समारोह का यह 100वां वर्ष है। इस वर्ष संस्कृति विभाग इस प्रतिष्ठित समारोह को शताब्दी समारोह के रूप में मनाने जा रहा है। इस श्रृंखला का तीसरा आयोजन इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) में 26 नवम्बर, 2024 को सायं 6 बजे से किया जा रहा है। मुख्य समारोह तानसेन समाधि स्थल, हजीरा, ग्वालियर में 14 से 19 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!