कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कबीरधाम ,,,,,जिला के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के 03 प्रधान आरक्षकों के एक-एक कंधे में स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2024 में जिला पुलिस कबीरधाम के प्रधान आरक्षको का सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति/स्थानांतरण हेतु योग्यता सूची जारी की गई है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-18.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उक्त पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को प्रभारी पुलिस कप्तान श्री धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसमें (1) प्रधान आरक्षक क्रमांक- 160 वासुदेव साय पैकरा (2) महिला प्रधान आरक्षक क्रमांक- 53 श्रीमती देमन टेकाम (3) प्रधान आरक्षक क्रमांक -194 राजेश कुमार सिंह ठाकुर जिला- कबीरधाम। उक्त पदोन्नत तीनों अधिकारियों को कबीरधाम जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि आप सभी के कार्यों में पदोन्नति के साथ वृद्धि होगी, जिसे बेहतर ढंग से निभाना आप सभी का प्रथम कर्तव्य होगा कहकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की गई। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी एवं पदोन्नत अधिकारी गण के परिवार जन उपस्थित रहे।

Back to top button

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!